भारत के बारे में 10 रोचक तथ्य | 10 Interesting Facts About India

आज के अपने इस लेख में हम आपको भारत के कुछ रोचक तथ्य (10 Interesting Facts about India) बताने जा रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत देश में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती। आप सभी लोगों को शायद पता हो कि प्राचीन काल में हमारे देश भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था और इस देश को विश्व गुरु का भी दर्जा दिया जाता था।

भारत के बारे में 10 रोचक तथ्य | 10 Interesting Facts About India

हमारे देश भारत को ऐसी प्रसिद्ध उपाधि ऐसे ही नहीं प्राप्त हुई, भारत में ऐसे कई रोचक तथ्य जिस वजह से भारत को महान उपाधि मिली है। हम यहां पर आपको भारत देश के इतिहास यहां की संस्कृति और प्राचीन कला के कुछ प्रसिद्ध रोचक तथ्यों को इकट्ठा करके आपके सामने उजागर करने का प्रयास किया है।

10 Interesting Facts about India

  1. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय नालंदा यूनिवर्सिटी:- विश्व की सबसे पहली यूनिवर्सिटी नालंदा भारत देश में ही खुली थी जहां पर देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। इस विश्वविद्यालय में करीब 10000 से भी अधिक छात्र पढ़ते थे और अध्यापकों की संख्या 2000 से अधिक थी इस विश्वविद्यालय में उस वक्त 300 से भी अधिक कमरे हुआ करते थे।
  2. भारत में हुई थी शून्य (0) की खोज:गणित के विषय की बात करें तो हमारा देश किसी भी दूसरे देश के मुकाबले कम नहीं है आपको बता दें मैथमेटिक्स के महान गणितज्ञ ने (0) शून्य की खोज की थी, इतना ही नहीं मैथमेटिक्स में अलजेब्रा को भी भारत देश नहीं खोजा था।
  3. भारत में हुई थी सांप सीढ़ी खेल की शुरुआत:- हमारा देश खेल के मामले में हमेशा से ही आगे रहा है सांप सीढ़ी खेल की शुरुआत 10वीं शताब्दी में हुई थी उस वक्त इस खेल को कौड़ी और पासो से खेला जाता था। इस दौरान इस खेल की शुरुआत हुई थी उस समय इस खेल को मोक्षपट के नाम से जाना जाता था।
  4. दुनिया का सबसे बड़ा मेला कुंभ मेला:- भारत देश में 12 वर्ष में पूरे विश्व का सबसे बड़ा कुंभ मेला लगता है, दुनिया में दूर-दूर से लोग इस मेले में घूमने के लिए आते हैं।
  5. दुनिया का सबसे प्राचीनतम शहर काशी भारत में स्थित है:- पूरे विश्व का प्राचीनतम काशी जिसे बनारस या वाराणसी के नाम से जानते हैं बे भारत में स्थित है ऐसी मान्यता है कि प्राचीन काल में भगवान शिव ने खुद शहर की स्थापना की थी।
  6. सबसे पहले हीरे की खोज भारत में हुई:विश्व में सबसे महंगा बिकने वाली हीरे की खोज भारत में हुई थी, 1730 की दशक में हीरे की खनन सिर्फ हमारे देश भारत में होता था। उस समय में पूरे विश्व में हीरे का एकमात्र स्त्रोत भारत देश था।
  7. भारत में हुई शैंपू की खोज:15 वीं शताब्दी में प्राकृतिक जड़ी बूटी का इस्तेमाल करके शैंपू बनाने की विधि तैयार की गई और यहीं से शैंपू की खोज हुई थी।
  8. एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में है:- एशिया में सबसे बड़ी रेल नेटवर्क की बात की जाए तो भारत देश के पास सबसे बड़ा नेटवर्क है। अमेरिका के रेल नेटवर्क के बाद यदि किसी बड़ी रेल नेटवर्क का नाम आता है तो वह सिर्फ भारत का है। आपको बता दें भारत में कुल 16 लाख रेलवे एंपलॉयर्स है।
  9. भारत के लद्दाख में मैग्नेटिक हिल है:- भारत का लेह लद्दाख में एक ऐसी पहाड़ी है जिसे चुम्बकीय पहाड़ी (Magnetic hill) कहा जाता है। इस पहाड़ी को लेकर रोचक तथ्य यह है कि इस पर चलने वाली गाड़ियां बिना स्टार्ट किए ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर की ओर चलती है और अपने आप ही इसी रफ्तार से नीचे भी आ जाती है।
  10. विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज:दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज भारत देश में स्थित है यह ब्रिज चिनाब ब्रिज के नाम से मशहूर है। यह ब्रिज जम्मू कश्मीर के चिनाब नदी पर बना हुआ है, इस ब्रिज की लंबाई पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर अधिक है। यह ब्रिज 359 के ऊंचाई पर बना हुआ है इसे बनवाते वक्त 1486 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: मन को एकाग्र कैसे करें – मन को एकाग्र रखने के 9 बेहतरीन तरिके

आज के अपने इस लेख में हम आपको भारत के ऐसे 10 रोचक तथ्य (10 Interesting Facts about India) बताए हैं, जिन्हें जानने के बाद आपको भारतीय होने पर गर्व और बेहद खुशी होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *