पुराने से पुराने जमीन का भूलेख ऑनलाइन डाउनलोड करें, 2023 में बिहार के प्लॉट, भूमि रिकॉर्ड कैसे देखें

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकरण कार्यक्रम के तहत बिहार भूलेख पोर्टल की शुरूआत की है, जिसके माध्यम से बिहार राज्य के नागरिक अपनी भूमि से जुड़ी कोई भी जानकारी घर बैठकर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही अपनी जमीन के अभिलेखों में हुई पुरानी गलतियां में सुधार भी कर सकते हैं।

bihar bhulekh

यदि आप बिहार राज्य के नागरिक हैं और बिहार भूलेख के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

बिहार भूलेख 2023

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार भूलेख पोर्टल की शुरूआत की गई है, जिसके तहत राज्य की सभी जमीनों का लेखा-जोखा एक जगह एकत्रित करके सुरक्षित रखा जाएगा।

ताकि राज्य का नागरिक अपनी जमीन की जानकारी घर बैठकर ऑनलाइन चेक कर सके उसे किसी भी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े, इसके अलावा बिहार भूलेख को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भू स्वामियों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़कर राज्य में डिजिटलाइजेशन को बढ़ाना है।

बिहार भूलेख पोर्टल पर लैंड रिकॉर्ड कैसे देखें

  • सर्वप्रथम बिहार भूलेख पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर अपना खाता देखें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर बिहार राज्य का नक्शा खुल जाएगा जहां से आपको अपने जिले व शहर का चयन करना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर नया पेज खोलकर आएगा यहां से आपको मांगी हुई जानकारी दर्ज करके खाता खोजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद नए पेज पर आपका नाम खसरा नंबर खाता नंबर आदि जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको खसरा नंबर के आगे अधिकार अभिलेख के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इतना करने पर खाते से संबंधित सभी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।

Also read: खाते में मिलेंगे 50 हजार, जानें आपको कैसे मिलेगा पैसा

बिहार भूलेख पर फ्लैट MVR कैसे देखें

  • सर्वप्रथम बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर सर्विसेस के अंतर्गत फ्लैट के लिए एमवीआर के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खोलकर आएगा जहां आपको मंडल का नाम, संपत्ति का स्थान अपार्टमेंट का क्षेत्रफल जैसी सभी संबंधित जानकारी दर्ज करनी है।
  • इतना करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर फ्लैट एमवीआर की संपूर्ण जानकारी  कर आ जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *