Asia Cup 2022 | Asia Cup Match Schedule And Match Timing
Whatsapp Group Join Now
Asia Cup 2022 से जुड़ी बातें, Match Dates, India, Sri Lanka, Pakistan, Team List, Player Squad: 27 अगस्त 2022 से शुरू हो गया एशिया कप 2022, आपस में भिड़ती नजर आएंगी एशियाई टीमें, यहां जाने एशियाई मैच से जुड़ी सभी जानकारी।
एशिया कप 2022 का आगाज कल यानी कि 27 अगस्त 2022 से शुरू हो चुका है, पहले मैच में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। आज के मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने मैदान में एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे।
टीम इंडिया इस बार फिर से मैच जीतकर आठवां खिताब अपने नाम करने की कोशिश में लगी है। एशिया कप मैच का टूर्नामेंट 16 दिनों तक चलेगा जिसमें से 13 मुकाबले होंगे, एशिया कप 2022 का आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा।
Asia Cup 2022 Match Schedule
एशिया कप 2022 का आयोजन इस बार यूएई में किया गया है, हालांकि यह निर्धारित किया गया था कि एशिया कप का आयोजन श्रीलंका वही होगा लेकिन श्रीलंका में चल रही देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक स्थिरता के कारण टूर्नामेंट को श्रीलंका में नहीं किया गया।
- 27 अगस्त:- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 28 अगस्त:- भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 7:30 बजे दुबई
- 30 अगस्त:- अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, शाम 7:30 बजे, शारजाह
- 31 अगस्त:- भारत बनाम क्वालीफायर, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 1 सितंबर:- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 2 सितंबर:- क्वालीफायर बनाम पाकिस्तान, शाम 7:30 बजे, शारजाह
- 3 सितंबर:- B1 बनाम B2, शाम 7:30 बजे, शारजाह
- 4 सितंबर:- A1 बनाम A2, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 5 सितंबर:- A1 बनाम B1, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 6 सितंबर:- A1 बनाम B1, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 7 सितंबर:- A2 बनाम B2, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 8 सितंबर:- A1 बनाम B2, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 9 सितंबर:- B1 बनाम A2, शाम 7:30 बजे, दुबई
- 11 सितंबर:- फाइनल, शाम 7:30 बजे, दुबई
Asia Cup 2022 Team Name
एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया है जिसमें श्रीलंका अफगानिस्तान बांग्लादेश भारत पाकिस्तान सीधे टूर्नामेंट में आई है तो वही हॉन्गकॉन्ग क्वालीफायर ने मुख्य द्वार में प्रवेश किया है।
एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के पहले चरण में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है पहले ग्रुप में हॉन्गकॉन्ग, भारत और पाकिस्तान की टीमें है तो वहीं दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हैं।
Asia Cup 2022 का मैच टीवी में कैसे देखें
एशिया कप 2022 का टूर्नामेंट मैच स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों में अलग-अलग भाषाओं के साथ प्रकाशित किया जा रहा है, यदि आपके टीवी में डीडी स्पोर्ट्स चैनल आता है तो आप मुफ्त में एशिया कप 2022 का टूर्नामेंट मैच देख सकते हैं।
इसके साथ ही आप इस टूर्नामेंट मैच को अपने मोबाइल में हॉटस्टार ऐप में भी देख सकते हैं, हॉटस्टार ऐप में भी आपको सभी भाषाओं में मैच देखने को मिल जाएगा।