बीटेक क्या हैं B.Tech कैसे करे? योग्यता, कोर्स, एग्जाम, फीस, कॉलेज

आजकल बारहवीं कक्षा के पश्चात अधिकतर युवा डॉक्टर या इंजीनियर बनना पसंद करते हैं। अगर आप भी विज्ञान के साथ अपनी 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं। तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। 

बीटेक क्या होता है पूरी जानकारी | B Tech Me Kya Hota Hai
बीटेक क्या होता है पूरी जानकारी | B Tech Me Kya Hota Hai

इस आर्टिकल में हम बीटेक क्या होता है इसके बारे में विस्तारित जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बीटेक का अर्थ हिंदी में (B Tech Me Kya Hota Hai) समझाते हुए  B.Tech Full Form, Syllabus, Fees और Subjects से संबंधित जानकारी दी गई है। 

अगर आप 12वीं के पश्चात engineering में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। तो आर्टिकल में दी गई जानकारियां आपके लिए महत्वपूर्ण है।

बीटेक की फुल फॉर्म क्या है (B Tech Full Form in Hindi)

बी टेक का फुल फॉर्म Bachelor of Technology होता है। इसे हिंदी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी उच्चारित किया जाता है। वही हिंदी भाषा में इसे प्रौद्योगिकी में स्नातक कहा जाता है। जिसका मतलब प्रौद्योगिकी विषयों के साथ ग्रेजुएशन करना भी होता है। 

बीटेक क्या होता है? (B Tech Me Kya Hota Hai)

बीटेक एक स्नातक डिग्री कोर्स है। जिसकी अवधि 4 वर्ष की होती है। इस कोर्स में टेक्नोलॉजी पर आधारित शिक्षा प्रदान की जाती है। इसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर की पढाई प्रमुख होती है। इस कोर्स को बारहवीं कक्षा के पश्चात किया जा सकता है। 

बी टेक इंजीनियरिंग कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी प्रौद्योगिकी से संबंधित अपने गुणों को तरासते हैं। इस में अनुभव के लिए इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट वर्क करवाए जाते हैं। 

इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं। इस कोर्स को IITs, NITs जैसे Top Engineering College से भी किया जा सकता है। इस कोर्स में हमें विभिन्न प्रकार के विकल्प प्राप्त होते हैं। जिसमें Civil Engineering, Chemical Engineering या Computer Engineering जैसे विकल्प होते हैं।

इसे भी पढ़े: BCA क्या है ? BCA की फीस, सैलरी, नौकरी | bca ke baad kya kare?

बीटेक के लिए पात्रता मापदंड क्या है ( Btech Eligibility)

अगर आप बीटेक में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित नियम और शर्तों को पूरा करना होगा।

  • ‌किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना। 
  • ‌12वीं कक्षा में रसायनिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित विषय का होना आवश्यक होता है। 
  • ‌अधिकतर कॉलेजों में 12वीं कक्षा में न्यूनतम प्रतिशत 50 से ऊपर होना चाहिए।
  • ‌आयु 17 वर्ष या उससे अधिक होनी आवश्यक होती है। 
  • ‌पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग  पूरी कर चुके छात्रों को दूसरे वर्ष में डायरेक्ट प्रवेश मिल जाता है। 
  • ‌प्रसिद्ध कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश प्राप्त होता है। 
  • ‌अन्य कॉलेजों में 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश प्रदान किया जाता है।

ऊपर बताए गए इन नियम और शर्तों को जो भी विद्यार्थी पूरा करता है। उन्हें बीटेक कोर्स में प्रवेश प्राप्त हो जाता है।

बीटेक प्रवेश परीक्षा (Btech Entrance Exam)

बीटेक कोर्स में प्रवेश हेतु विभिन्न कॉलेजों के द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। उनमें से कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के नाम नीचे दिए गए हैं।

  • ‌JEE MAIN- IIT, NIT और भारत के अन्य शीर्ष कॉलेज
  • ‌JEE Advance- सिर्फ आईआईटी 
  • ‌MIT- मणिपाल इंजीनियरिंग कॉलेज 
  • ‌KITEE- कलिंग इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर 
  • ‌BITSET- बिट्स पिलानी कॉलेज 
  • ‌SRMJEEE- कॉलेजों के SRM समूह 
  • ‌WBJEE- पश्चिम बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज
  • ‌VITEEE- वीआईटी कॉलेज 

बीटेक प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम (Btech Entrance Exam Syllabus)

बीटेक कोर्स में प्रवेश हेतु विभिन्न कॉलेजों के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के सिलेबस 11वीं तथा 12वीं कक्षा पर ही आधारित होता है। इस परीक्षा में 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान विषयों के साथ गणित के विषय पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। 

जिस विद्यार्थी में 11वीं और 12वीं के दौरान अच्छे से पढ़ाई की होती है। उसे इन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने में कोई ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। वही फिर भी कुछ विद्यार्थी इसके लिए कोचिंग का सहारा लेते हैं।

बीटेक विषय विशेषज्ञता कौन-कौन सी है (Btech Specialisation)

अगर आप बीटेक में रुचि रखते हैं, तो आपको यह पता होना भी जरूरी है कि भारत में बीटेक की 50 से भी अधिक विषय विशेषज्ञता होती हैं। इनमें से किसी भी एक विकल्प को चुनकर उसमें बीटेक की स्नातक डिग्री हासिल की जा सकती है। उदाहरण के लिए नीचे कुछ प्रमुख विषय विशेषताओं का विवरण दिया गया है ।

Btech Specialisation List

  • सामग्री विज्ञान इंजीनियरिंग 
  • जैव-आणविक इंजीनियरिंग 
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग 
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग 
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग 
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग / मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग
  • बायोटेक्नोलॉजी 
  • वस्त्र प्रौद्योगिकी 
  • खाद्य प्रौद्योगिकी
  • सूचना प्रौद्योगिकी 
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग 
  • प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग 
  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 
  • इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग 
  • समुद्री इंजीनियरिंग 
  • सिरेमिक इंजीनियरिंग 
  • धातुकर्म इंजीनियरिंग 
  • भू-तकनीकी इंजीनियरिंग 
  • ऑप्टिकल इंजीनियरिंग 
  • परिवहन इंजीनियरिंग 
  • पर्यावरण इंजीनियरिंग 
  • नैनोटेक्नोलॉजी या नैनोबायोटेक्नोलॉजी
  • वैमानिकी इंजीनियरिंग 
  • न्यूक्लियर इंजीनियरिंग 
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 
  • इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 
  • उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग 

बीटेक कोर्स की अवधि ( Btech Course Duration)

बीटेक कोर्स की कुल अवधि 4 वर्ष की होती है। इन 4 वर्षों को 8 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक सेमेस्टर छह माह का होता है। तथा हर सेमेस्टर के पश्चात परीक्षा आयोजित की जाती है। 

इस समय के अलावा प्रवेश परीक्षा की तैयारी में भी 2 से 4 माह का समय लगता है, जोकि कुछ शीर्ष कॉलेजों में ही होता है। अन्य कॉलेजों में सीधा प्रवेश प्राप्त होता है। 

अगर आप किसी भी परीक्षा में असफल हुए बिना लगातार इस कोर्स को करते हैं, तो कम से कम 4 वर्षों में इस कोर्स को पूरा किया जा सकता है।

बी टेक कोर्स फीस की जानकारी ( Btech Course Fees)

बी टेक कोर्स फीस पूरी तरह से कॉलेज के द्वारा विद्यार्थी को दी जाने वाली सुविधाएं, फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करती है। हर कॉलेज का पाठ्यक्रम भी दूसरे कॉलेज से अलग होता है। 

इन्हीं सब कारणों से प्रत्येक कॉलेज में बी टेक कोर्स फीस अलग-अलग होती है। वहीं सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों में बी टेक कोर्स फीस प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में बहुत कम होती है। 

औसत के अनुसार अनुमान लगाए तो बी टेक कोर्स फीस ₹30000 प्रति वर्ष से लेकर ₹400000 प्रति वर्ष तक हो सकती है। कुछ ऐसे कॉलेज भी होते हैं, जहां पर यह फीस ₹30000 प्रति वर्ष से कम होती है। जबकि कई ऐसे प्रतिष्ठित कॉलेज हैं, जहां पर प्रति वर्ष की फीस ₹400000 को भी पार कर जाती है। 

आपसे अनुरोध है कि फीस से संबंधित कुछ जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। क्योंकि समय-समय पर कॉलेज फीस से संबंधित परिवर्तन करते रहते हैं। 

बीटेक में कौन-कौन से विषय होते हैं (B. Tech Course Subjects)

बी टेक कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने से पहले आपको विषय विशेषज्ञता के साथ-साथ विषयों के बारे में भी सही जानकारी होनी आवश्यक है। इसमें विषय प्रौद्योगिकी पर ही आधारित होते हैं जबकि अधिकतर विषय आपके द्वारा चयन की गई विषय विशेषज्ञता पर आधारित होते हैं। 

जैसा कि आप ऊपर जान चुके हैं, बीटेक कोर्स को 50 से भी अधिक विषय विशेषज्ञता के साथ किया जा सकता है। ऐसे में उन सभी विकल्पों के पाठ्यक्रम को यहां पर बता पाना संभव नहीं है। 

लेकिन उदाहरण के तौर पर नीचे चार प्रमुख बीटेक विषय विशेषज्ञता के विषयों की सूची दी गई है।

बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विषय

  • Operating Systems
  • Computer Forensics
  • Computer Networks
  • Programming in C++
  • Programming in Python
  • Programming in Java
  • Computer Architecture
  • Data Structure and Algorithms
  • Machine Learning
  • Artificial Intelligence

बीटेक सिविल इंजीनियरिंग विषय

  • Hydraulic Structures
  • Transportation engineering
  • Groundwater Engineering
  • Pavement Engineering
  • Bridge Engineering
  • Structural Mechanics
  • Soil Mechanics
  • Water Resources Engineering
  • Hydropower Engineering
  • Traffic Engineering
  • Forensic Civil Engineering

बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय 

  • Basic Mechanical Engineering
  • Data Analysis and Interpretation
  • Engineering Graphics and Drawing
  • Material Science
  • Applied Thermal Engineering
  • Applied Thermodynamics
  • Foundry Engineering
  • Manufacturing Process and Principles
  • Electric Circuits
  • Fluid Mechanics
  • Industrial Engineering

बी टेक केमिकल इंजीनियरिंग विषय

  • Thermodynamics
  • Fluid Flow/Mechanics
  • Heat Transfer Systems
  • Process Control & Instrumentation
  • Oil Exploration and Refinery
  • Mechanical Operations
  • Advanced Mathematics
  • Process Calculations
  • Chemical Technology/Synthesis

बीटेक करने के बाद रोजगार (Jobs after Btech)

इस कोर्स को सफलतापूर्वक पास करने के पश्चात यहां आपके पास रोजगार के कई विकल्प होते हैं। उनमें से कोई भी विकल्प का चयन कर अपने भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। 

आपने जिस भी विषय विशेषज्ञता के साथ इस बी टेक इंजीनियरिंग की डिग्री को हासिल किया है उसी क्षेत्र में आपको रोजगार प्राप्त होने के सबसे अधिक अवसर मिलते हैं। 

उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ प्रमुख रोजगार के नाम दिए गए हैं। जो बीटेक डिग्री हासिल करने के पश्चात विषय विशेषज्ञता के अनुसार हासिल किए जा सकते हैं। 

  • ‌सिविल इंजीनियर
  • ‌प्रोडक्शन इंजीनियर
  • ‌केमिकल इंजीनियर
  • ‌माइनिंग इंजीनियर
  • ‌ऑटोमोबाइल इंजीनियर
  • ‌कंप्यूटर साइंस इंजीनियर
  • ‌मैकेनिकल इंजीनियर
  • ‌कंस्ट्रक्शन इंजीनियर
  • ‌एयरोस्पेस इंजीनियर
  • ‌टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर
  • ‌इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर
  • ‌सॉफ्टवेयर डेवलपर 
  • ‌एयरोनॉटिकल इंजीनियर
  • ‌प्रोडक्ट मैनेजर
  • ‌मरीन इंजीनियर
  • ‌रोबोटिक इंजीनियर
  • ‌इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 
  • ‌इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर
  • ‌सॉफ्टवेयर इंजीनियर

इन सब जॉब्स के अलावा भी और बहुत से विकल्प बीटेक डिग्री पूरी करने के पश्चात उपलब्ध होते हैं। आप शिक्षक के तौर पर  इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाने का रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। 

इसके अलावा सरकारी विभागों में बी टेक इंजीनियरिंग पर आधारित नौकरियों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

बीटेक के बाद वेतन (Btech Salary)

इस कोर्स में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सवाल सबसे अहम हो जाता है, कि इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात रोजगार के रूप में कितना वेतन हासिल किया जा सकता है। 

बीटेक सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आपने इस डिग्री को किस प्रकार के कॉलेज से हासिल किया है। अगर आप ने इस डिग्री को आईआईटी एनआईटी जैसे कॉलेजों से किया है। तो इसमें शुरुआती सैलरी ₹50000 से लेकर ₹100000 प्रति महीना हासिल किया जा सकता है। जो आगे चलकर कुछ अनुभव हासिल होने पर बढ़ती रहती है। 

वहीं अगर आप इस डिग्री के पश्चात विदेश में रोजगार हासिल करते हैं तो भारत की तुलना में वहां आप दुगना से लेकर 10 गुना तक अधिक सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। 

बीटेक के बाद कौन सा कोर्स करें ( Courses after Btech) 

अगर आप बीटेक कोर्स को पूरा करने के पश्चात उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए अग्रिम पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। तो भी आपके लिए विभिन्न प्रकार के विकल्प उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए उदाहरण के तौर पर नीचे कुछ प्रमुख कोर्स के नाम दिए गए हैं। जिन्हें आप बी टेक इंजीनियरिंग डिग्री पूरी करने के पश्चात उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कर सकते हैं। 

  • ‌MTech
  • ‌MBA
  • ‌Post Graduate Diploma in Management (PGDM)
  • ‌PG Diploma in Digital Marketing
  • ‌Software Testing
  • ‌C, C++, SQL, HTML and Other Programming Languages
  • ‌Short-term certificate courses in Graphic Designing, Web Designing
  • ‌JAVA

हमारे यहां आर्टिकल B Tech Me Kya Hota Hai पर आधारित था जिसमें आपने बीटेक क्या होता है के साथ-साथ बीटेक का फुल फॉर्म फीस सिलेबस तथा प्रवेश परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

यह भी पढ़ें: Gate एग्जाम (Gate Exam) क्या है?

यह आर्टिकल अब यहीं पर समाप्त हो रहा है। अगर आपका कोई प्रश्न बीटेक कोर्स से संबंधित है। जिसका उत्तर इस आर्टिकल में नहीं है। तो नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपना प्रश्न हम तक अवश्य पहुंचाएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *