BARC Recruitment 2022 | भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में निकली नौकरी, दसवीं पास ऐसे करें आवेदन
BARC Recruitment 2022 Apply Online for 89 Various Posts
BARC Recruitment Notification 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में 89 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। यह भर्ती तारापुर मुंबई और कलपक्कम में स्थित (एनआरबी) न्यूक्लियर री-सायकल बोर्ड के लिए की जाएगी। इन पदों में भर्ती के लिए सभी अभ्यार्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सभी उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भर्ती 2022 के लिए आखिरी तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है, जिसमें कुल 89 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
BARC ने स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), वर्क असिस्टेंट-ए और ड्राइवर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। BARC भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की जानकारी के लिए इसलिए को पूरा पढ़ें या फिर भाभा परमाणु अनुसाधन केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
BARC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथि
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भर्ती के लिए शुरुआती तिथि 1 जुलाई 2022 निर्धारित की गई थी और आवेदन की आखिरी तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र की सूचना जल्दी जारी की जाएगी।
BARC Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता
- BARC भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड थर्ड:- दसवीं पास और अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य है।
- वर्क असिस्टेंट ए:- 50% अंकों के साथ दसवीं पास
- ड्राइवर:- दसवीं पास और एलएमवी एवं एचएमवी लाइसेंस और 3 साल का एक्सपीरियंस
BARC Recruitment 2022 आयु सीमा
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है इसके साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। BARC में आयु की गणना 31 जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी।
BARC Recruitment 2022 आवेदन शुल्क
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भर्ती 2022 के लिए ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एससी, एसटी, महिलाओं, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन निशुल्क है।
BARC Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित कराई जाएगी जो कि नीचे हमने आपको बताया है।
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
BARC Recruitment 2022 आवेदन कैसे करें
भाभा परमाणु अनुसाधन केंद्र 2022 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
- इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए सबसे पहले BARC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद जारी की हुई नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ कर, अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना फॉर्म भरे और फोटो तथा सिग्नेचर को अपलोड करें।
- इतना करने के बाद आवेदक फॉर्म को जमा करके उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख ले।
Important Links-
Apply Online | Registration | Login |
Official Website | Visit Website |
Join Telegram | Telegram Channel |
BARC Recruitment 2022 वेतन
- स्टेनोग्राफर ग्रेड थर्ड:- 25,500 रुपये
- ड्राइवर:- 19,900 रुपये
- वर्क असिस्टेंट ए:- 18,000 रुपये
निष्कर्ष:- आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको BARC Recruitment 2022 की जानकारी विस्तार से दी। उम्मीद करते हैं आपको हमारा आज का लेख पसंद आया होगा, यदि इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।