भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है? | Bharat Ka Sabse Uncha Jalprapat Kaun Sa Hai

हमारा देश कई प्राकृतिक चीजों से भरपूर है हमारे यहां बहुत से सुंदर वन, पर्वत श्रंखलाएं,  नदियाँ और जलप्रपात मोजूद है, जिस वजह से हमारे देश की प्राकृतिक चीजों को देखने के लिए करोड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं और हमारे देश के टूरिज्म को बढ़ावा देते हैं।

Bharat Ka Sabse Uncha Jalprapat Kaun Sa Hai
Bharat Ka Sabse Uncha Jalprapat Kaun Sa Hai

हम सभी को बारिश के मौसम में प्राकृतिक जगहों में घूमने में बहुत ही आनंद आता है,  खासतौर ऐसी जगह जहां पर जलप्रपात हो तो समझो जन्नत वही मिल जाती है। हालांकि हमारे देश में जलप्रपात बड़े तो नहीं है लेकिन हां यहां पर आपको अधिक संख्या में जलप्रपात जरूर मिल जाएंगे, यदि हम बात करें कि भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है तो इसकी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।

जलप्रपात क्या होता है?

हम जाने कि भारत में सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है इससे पहले हमारे लिए जरूरी है कि हम समझे आखिर जलप्रपात होता क्या है, जब पहाड़ों से किसी नदी का पानी नीचे की तरफ गिरता है तो हम उसे जलप्रपात कहते हैं कई बार ऐसा भी होता है की बहुत सारी नदियां मिलती हैं और तब पहाड़ों से पानी नीचे आता है जो कि देखने में बहुत ही मनोहर दृश्य प्रस्तुत करता है, जलप्रपात को ही हम सरल भाषा में झरना भी कहते हैं।

भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है?

विश्व भर में करीब 100 से अधिक बड़े जल प्रभात हैं लेकिन अगर बात करें भारत की तो हमारे देश में सबसे ऊँचा जलप्रपात या झरना कुंचिकल जलप्रपात है, जो कि हमारे कर्नाटक राज्य में वरही नदी पर स्थित है, आपको बता दें इस जलप्रपात की ऊंचाई करीब 455 मीटर है। आपको बता दें बरसात के मौसम में इस जलप्रपात को देखने के लिए लाखों लोग आते हैं, और यह देखने में बहुत ही सुंदर एवं आकर्षित लगता है। भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात होने के साथ ही यह विश्व के सबसे बड़े जलप्रपात की सूची में 116वें स्थान पर है।

भारत के टॉप 10 जलप्रपात के नाम

भारत के 10 बड़े जलप्रपात के नाम आपको नीचे बताए गए हैं।

  • कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक राज्य में स्थित है।
  • नोहशंगथियांग जलप्रपात खासी हिल में मेघालय राज्य में स्थित है।
  • दूधसागर जलप्रपात दक्षिण गोवा में स्थित है।
  • काइनरेम जलप्रपात पूर्वी खासी हिल्स, मेघालय में स्थित है।
  • मीनमुट्टी जलप्रपात वायनाड, केरल में स्थित है।
  • तलैयार जलप्रपात बटलगुंडु, तमिलनाडु में स्थित है।
  • बरकाना जलप्रपात शिवमोग्गा, कर्नाटक में स्थित है।
  • जोग जलप्रपात शिवमोग्गा, कर्नाटक में स्थित है।
  • खंडधार जलप्रपात सुंदरगढ़, उड़ीसा में स्थित है।
  • वंतावंग जलप्रपात सेरछिप, मिजोरम में स्थित है।

विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात

दुनिया का सबसे बड़ा जलप्रपात एंजल जलप्रपात‌ है जिसकी ऊंचाई लगभग 979 मीटर है।

FAQs:

भारत के सबसे बड़े जलप्रपात की ऊंचाई कितनी है?

कुंचिकल जलप्रपात की ऊंचाई 455 मीटर है।

भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?

भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कर्नाटक राज्य में स्थित है।

दुनिया का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है?

विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात एंजल जलप्रपात‌ है।

भारत में कुल कितने जलप्रपात हैं?

भारत में कुल 53 जलप्रपात हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

निष्कर्ष:आज कि आपने इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है, इसके अलावा हमने आपको भारत के 10 बड़े जलप्रपात के नाम बताएं उम्मीद करते हैं आपको यहां बताई गई जानकारी पसंद आई होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *