|

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023 – मत्स्य उत्पादन के लिए बिहार सरकार देगी 10 लाख तक अनुदान

जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा की गई है, इस योजना के जरिए राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा 70% का अनुदान दिया जाएगा।

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana

इस सूचना की जानकारी सरकार द्वारा 28 अप्रैल 2023 को दी गई थी, बिहार सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्य लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है।

बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का उद्देश्य और लाभ

बिहार सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाना है। इस योजना के तहत सभी लाभार्थी को 10 लाख तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्य में रोजगार बढ़ेगा और राज्य के निवासी आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनेंगे।

Bihar Jalashay Matsyaki Vikas Yojana लाभार्थी योग्यता

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • जलाशय का बंदोबस्तदार सामूहिक रूप या व्यक्तिगत रूप से कर सकते हैं।

Jalashay Matsyaki Vikas Yojana 2023 हेतु आवेदन कैसे करें

  • बिहार जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना का आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर वितीय वर्ष की योजनाओं हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है, लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने पर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, अब आपको लॉगिन करना है, फिर डैशबोर्ड से जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना 2023 के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा जिसे भर दे और मांगे हुए दस्तावेज को अपलोड कर दें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें इसके साथ ही फॉर्म का प्रिंट भी निकाल लें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *