(फॉर्म) जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन: Birth Certificate Online Apply 2023
Whatsapp Group Join Now
दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे की बर्थ सर्टिफिकेट आप कैसे बना सकते हैं यानी जन्म प्रमाण पत्र आप कैसे बनायेंगे जिसकी कम्पलीट प्रोसेस इस में बतलाया हैं।
जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जो बच्चे का जब भी जन्म होता है तो हॉस्पिटल में ही उनका जन्म प्रमाणपत्र इशु करके दे दिया जाता है। लेकिन कई बार क्या होता है कि बच्चे का जन्म उनके घर पर होता है जिस कारण उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है। तो ऐसे लोग बाद में जन्म प्रमाण पत्र बनवाते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?
जन्म प्रमाण पत्र एक डाक्यूमेंट् होता है, जिसके जरिये किसी इंसान के जन्म के दिन के बारे में पता किया जाता है की व्यक्ति की जन्म कब हुई है, कहाँ हुई है, उसका नाम क्या है, बच्चे का माता – पिता का नाम क्या है।
यह एक प्रमाण पत्र होता है की बच्चे की जन्म किस तारीख की होती है। इस डॉक्यूमेंट को बहुत जगह पर सरकारी और गैर सरकारी काम काज के लिए किया जाता है।
नकली जन्म प्रमाण पत्र बनाने से बचें
कई लोग तो ऐसे होते हैं की जन्म प्रमाण पत्र को पांच मिनट में बना देते हैं लेकिन वो जन्म प्रमाण पत्र लीगल नहीं होता है और यह जन्म प्रमाण पत्र का वैलिड नहीं होता है।
दोस्तों जन्म प्रमाण पत्र बनाने के कई तरीके होते हैं, पर मैं आपको एक ऐसा तरीका बताऊंगा जो सबसे आसान है और इसके कोई भी इंसान जन्म प्रमाण पत्र खुद से बना सकता है। आइये हम लोग जानते हैं की जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये?
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
आपको बता दें की जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन करने के लिए सबसे आसान तरीका है ऑनलाइन आवेदन कर के जन्म प्रमाण पत्र को बनाना। हालाँकि आपको बता दें की जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए अलग – अलग राज्य के लिए अलग – अलग वेबसाइट की पोर्टल है।
- हालाँकि आपको जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए गूगल पर सर्च करना है – apply birth certificate online.
- उसके बाद आपको अपने राज्य के अनुसार पहले वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको वेबसाइट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अप्लाई फॉर बर्थ सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको उसमे दिए गए फॉर्म में सभी जानकारी को अच्छे से भरना है।
फॉर्म को भरने के बाद आपके फॉर्म को कुछ दिन तक रिव्यु किया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर आपके फॉर्म का जवाब ऑनलाइन जीमेल आई डी के माध्यम से या कूरियर के माध्यम से आपका जन्म प्रमाण पत्र प्रदान कर दी जायेगी।
कोर्ट में जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाये
आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा आप कोर्ट में जा कर भी बनवा सकते हैं। इसलिए लिए आपको अपने शहर के कचहरी में जाना है और वहां पर वकील से मिलना हे और फिर वह वकील आपसे कुछ पैसे लेकर आपके जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
यह जन्म प्रमाण पत्र भी बिलकुल वैध और क़ानूनी रूप से लीगल होता है।