ग्राम पंचायत के हर खर्चे की जानकारी मोबाइल पर, ई ग्राम स्वराज पोर्टल: e-Gram Swaraj App लिंक @ egramswaraj.gov.in

Whatsapp Group Join Now

केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से ई ग्राम स्वराज पोर्टल की शुरूआत की है, जिससे की आने वाले समय में यह पोर्टल ग्राम पंचायतों का लेखा जोखा रखने का सिंगल सेंटर रहे, और देश के नागरिक को राष्ट्र में चल रही योजना परियोजना के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त होती रहे।

e-Gram Swaraj

भारत सरकार ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल के साथ मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च किया है, स्वराज एप्प में ग्राम पंचायतों का लेखा-जोखा एक जगह पर रखा जाएगा और साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में परियोजना की जानकारी एकत्रित रखी जाएगी, देश के निवासी आपको डाउनलोड करके सारी जानकारी के जगह पर प्राप्त कर सकते हैं।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के लाभ

  • ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी को डिजिटलाइज करने के लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल लाया गया है।
  • पंचायत स्तर पर योजना निर्माण, बजट आवंटन, कार्यकलापों जैसी संबंधित जानकारी की निगरानी ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर रखी जाएगी।
  • ई ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप के माध्यम से देश के नागरिक घर बैठे सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
  • ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायती राज मंत्रालय से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
  • इस पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए नागरिक को ऐप या वेबसाइट पर अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा तभी वे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

ई ग्राम पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें

  • सर्वप्रथम ई ग्राम स्वराज पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इतना करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप पोर्टल पर लॉगिन करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *