जोस बटलर जीवन परिचय हिंदी में – Jos Buttler Jivan Parichay

Jos Buttler Biography

इंग्लैंड के जाने-माने क्रिकेटर जोस बटलर का नाम तो आपने अवश्य ही सुना होगा। जोस बटलर काफी अच्छे बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। जोकि TATA IPL 2023 की राजस्थान रॉयल टीम के लिए खेलते हैं।

जोस बटलर दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं, जोकि क्रिकेट की दुनिया में काफी लोकप्रिय है। आज हम इन्हीं के बारे में आपको जानकारी देंगे।

जोस बटलर का जीवन परिचय

पूरा नामजोसेफ चार्ल्स बटलर
जन्म8 सितंबर 1990
धर्मईसाई
पेशाक्रिकेटर (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
माता का नामपेट्रीसिया बटलर
पिता का नामजॉन बटलर
भाई का नामजिमी गोसेर
बहन का नामजोआन विकर्स
पत्नी का नामलुईस बटलर
बेटियांजॉर्जिया रोज और मार्गोट
TATA IPL 2023 Teamराजस्थान रॉयल्स

Jos Buttler Biography In Hindi

जोस बटलर का पूरा नाम जोसेफ चार्ल्स बटलर है। जन्म 8 सितंबर 1990 को इंग्लैंड के टाउनटन,  समरसेट में हुआ था। जोस बटलर ईसाई धर्म को मानते हैं।

जोस बटलर के पिता का नाम जॉन बटलर है,  जोकि एक व्यापारी हैं। इनकी माता का नाम पेट्रीसिया बटलर है, जोकि एक अध्यापिका है। जोस बटलर के एक भाई (जिमी गोसेर) और एक बहन (जोआन विकर्स) है।

इनकी पत्नी का नाम लुईस बटलर है। इनकी दो बेटियां जॉर्जिया रोज और मार्गोट हैं।

जोस बटलर की आरंभिक शिक्षा

जोस बटलर की आरंभिक शिक्षा इंग्लैंड के ग्रेवल हाई स्कूल से संपन्न हुई और आगे की शिक्षा के लिए इन्होंने इंग्लैंड के किंग कॉलेज में दाखिला लिया था।

पढ़ाई के दिनों से ही जोस बटलर क्रिकेट में काफी अच्छे थे।  मात्र 11 वर्ष की उम्र में जोस बटलर क्रिकेट खेलने लगे थे। क्रिकेट के प्रति उनके लगाव को देखते हुए इनके पिताजी ने इन्हें क्रिकेट कोचिंग एकेडमी में एडमिशन दिलाया, जहां अथक प्रयास और मेहनत के बल पर मात्र 15 साल की उम्र में इनको इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला।

इस दौरान एक बार उनकी कमर में चोट लगने की वजह से उन्होंने कुछ समय तक क्रिकेट त्याग दिया था लेकिन क्रिकेटर जेमरी केन उन्होंने दोबारा क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

इस दौरान उनके कोच डेनिस ब्रेकवेल ने उनकी काफी सहायता की, जिसके बल पर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहराया। जोस बटलर ने क्रिकेट की दुनिया में आज बेहतर मुकाम हासिल कर लिया है।

जोस बटलर ने कैसे की क्रिकेट करियर की शुरुआत?

जोस बटलर ने साल 2006 में इंग्लैंड की तरफ से घरेलू मैच खेला था,  इस दौरान उन्होंने अंडर 30 15 और 17 स्तर पर मैच खेला। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने इंग्लैंड की ओर से अंडर-19 मैच खेला।

साल 2009 में जोस बटलर ने हैम्पशायर के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट  से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। जोस बटलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत साल 2011 में की थी।

साल 2014 तक वह लंकाशायर के लिए खेल रहे थे।  साल 2016 में मुंबई इंडियंस  की टीम में उन्होंने आईपीएल खेला,  फिर 2018 में वह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए।

जोस बटलर के एकदिवसीय क्रिकेट करियर की शुरुआत में  वह बिना रन बनाए आउट हो गए थे, जबकि टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत के दौरान जोस बटलर ने काफी शानदार मैच खेला था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. जोश बटलर किस टीम के लिए खेलते हैं?

Ans: मौजूदा टीमें: राजस्थान रॉयल्स (TATA IPL 2023), इंग्लैंड क्रिकेट टीम (देश की टीम)

Q. बटलर कौन से देश का है?

Ans: जोश बटलर इंग्लैंड के खिलाडी है।

Q. जोस बटलर ने TATA आईपीएल में कितने शतक लगाए हैं?

Ans: जोश बटलर ने TATA IPL में अब तक पांच शतक लगाए है।

Q. जोस बटलर के नाम कौन से रिकॉर्ड दर्ज हैं?

Ans: T20I  में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड।

Q. जॉस बटलर किसके सदस्य हैं?

एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (MBE) का सदस्य हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *