|

व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन कैसे भेजें? WhatsApp Par Location Kaise Send Kare

दुनिया अब धीरे-धीरे आधुनिक होते जा रही है और इस आधुनिक दुनिया में व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग सभी मोबाइल चलाने वाले लोग करते हैं।

व्हाट्सएप के मदद से आप अपने दोस्तों और परिवार से बात, तस्वीर, वीडियो और अपनी लोकेशन को शेयर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं व्हाट्सएप से अपनी लोकेशन दूसरों को कैसे भेजें।

WhatsApp Location

अगर आपको किसी से मिलने जाना है या आपका कोई दोस्त आपसे मिलने आ रहा है और उसको आपका पता के बारे में जानकारी नहीं है तो आप अपने व्हाट्सएप से अपना लोकेशन शेयर करके उसे अपने तक आसानी से बुला सकते हैं या उससे आप उसकी लोकेशन मंगवा भी सकते हैं।

व्हाट्सएप लोकेशन के लिए गूगल मैप है जरूरी

जो लोकेशन हम लोग व्हाट्सएप पर किसी को भेजते हैं या किसी से उनका लोकेशन मांगते हैं तो यह लोकेशन गूगल मैप पर कार्य करती है, इसलिए आपके फोन में गूगल मैप का होना अनिवार्य है।

अगर आपके फोन में गूगल मैप नहीं है तो आप व्हाट्सएप लोकेशन का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

करंट लोकेशन कैसे भेजें?

अगर आप अपने दोस्तों परिवार वालों को अपनी करंट लोकेशन भेजते हैं तो आप जिस जगह पर है उस जगह का लोकेशन जाता है। अगर आप उस जगह से हटते हैं फिर भी यह लोकेशन चेंज नहीं होगा। करंट लोकेशन भेजने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :-

  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करके आपको उस व्यक्ति का चार्ट खोलना है जिसे लोकेशन भेजना है
  • जहां चैट लिखा जाता है उसी के बगल में अटैचमेंट ऑप्शन होता है उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपको लोकेशन दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखेगा जिसमें आपको सेंड योर करंट लोकेशन पर क्लिक करना है।

व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन कैसे भेजें?

लाइव लोकेशन अगर आप किसी को भेजते हैं तो यह आपके हिसाब से चेंज होते रहता है, अगर आप एक जगह से दूसरे जगह जाएंगे तो यह भेजे हुए व्यक्ति को बता देगा।

  • लाइव लोकेशन भेजने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर लोकेशन ऑन करनी होगी।
  • इसके बाद आपको व्हाट्सएप ऑन कर लेना है।
  • फिर जिसको आपको लाइव लोकेशन भेजनी है उसकी चैट ओपन करना है।
  • उसके बाद चैट के बगल में अटैचमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करके लोकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  •  इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखेंगे जिसमें आपको शेयर लाइव लोकेशन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने टाइम स्लॉट आएगा जिसमें आपको एक समय चुनना है जितना देर तक लाइव लोकेशन शेयर होते रहेगा।
  • टाइम चुनने के बाद उस सेंड बटन पर क्लिक कर दें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *