मनोज दे जीवन परिचय | Manoj Dey Biography In Hindi
मनोज दे एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं लेकिन आज के समय में उनके पास दुनिया की हर वह चीज है जिसकी जरूरत एक व्यक्ति को होती है हालांकि उन्होंने अपनी मेहनत और जुनून के कारण के रुतबा हासिल किया।
यदि आपको टिप एंड ट्रिक्स से जुड़ी वीडियो देखना पसंद है तो आप इनके बारे में जरूर जानते होंगे। यहां हम आपको मनोज दे जीवन परिचय | Manoj Dey Biography इसके साथ ही यहां हम आपको इनके शिक्षा इनका परिवार इनका करियर से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।
फेमस यूट्यूबर मनोज दे ने गर्लफ्रेंड ज्योति श्री से रचाई शादी
मनोज दे ने हाल ही में अपनी प्रेमिका ज्योति श्री से शादी कर ली। इन्होने अपनी शादी का व्लॉग भी अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है जिसमे उन्होंने बताया है कि उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वो ज्योति से शादी करे।
लेकिन मनोज और ज्योति श्री एक दूसरे से बेहद प्यार करते है इसलिए घरवालों के खिलाफ जाते हुए उन्होंने ये शादी की है। अपने व्लॉग में मनोज दे ने यह भी बताया है की उन्होंने बहुत कोशिशें की अपने घरवालों को मानाने की लेकिन उन्होंने उनकी शादी के लिए मंजूरी नहीं दी।
फिर उन्होंने मज़बूरी में अचानक से शादी करनी पड़ी। आखिरकार हमारे रूढ़िवादी सोच वाले समाज के आगे प्यार की जीत हुई तथा मनोज दे व ज्योति श्री शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
मनोज दे जीवन परिचय | Manoj Dey Biography In Hindi
नाम | मनोज दे |
जन्मतिथि | 12 जुलाई 1997 |
जन्म स्थान | धनबाद, झारखंड |
आयु | 24 |
पेशा | यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर |
कुल संपत्ति | Rs 3.04 Crore |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शिक्षा | आईटीआई डिप्लोमा |
हॉबी | वीडियो बनाना, घूमना, गाना गाना |
यूट्यूब चैनल | Manoj Dey , Manoj Dey Vlogs |
अवार्ड | YouTube से गोल्ड प्ले बटन, और सिल्वर बटन |
धर्म | हिंदू |
यूट्यूब सब्सक्राइबर | 4M+ |
पत्नी का नाम | ज्योति श्री |
मनोज दे कौन है
भारत के जाने-माने यूट्यूबर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और ब्लॉगर है मनोज दे, ये यूट्यूब पर रोजाना टिप्स एंड ट्रिक से संबंधित वीडियोस डालते हैं, इसके साथ ही वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं।
मनोज दे का जन्म और परिवार
प्रसिद्ध यूट्यूब पर मनोज दे का जन्म झारखंड के धनबाद जिले में 12th July सन 1997 में हुआ इनका संबंध हिंदू के एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। इनके पिता घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं और इनकी माता गृहणी है।
मनोज दे की शिक्षा
इनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धनबाद के सरकारी स्कूल से पूरी की और इसके बाद इन्होंने आईटीआई से डिप्लोमा कोर्स किया।
मनोज दे का करियर
मनोज जब अपना आईटीआई डिप्लोमा कोर्स पूरा कर रहे थे तो उन्हें पैसे की जरूरत थी ऐसे में इन्होंने बच्चों को ट्यूशन देकर अपने लिए कुछ पॉकेट मनी निकालने की कोशिश की, पैसों की कमी के कारण बाद में उन्होंने गुजरात में एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करना शुरू किया हालांकि उन्हें काम जमा नहीं और वह बाद में इस काम को छोड़ दिए।
इसके बाद वह अपने घर वापस लौट आए और कुछ काम ढूंढने लगे, आपको बता दें मनोज गिटार और सिंगिंग भी कर लेते हैं जिसका वीडियो में यूट्यूब पर डालते थे लेकिन उन्हें कोई व्यू नहीं मिलता था।
लेकिन उनका रुझान टेक्नोलॉजी की तरफ बचपन से था जिस वजह से उन्होंने वर्ष 2016 में अपना एक यूट्यूब चैनल बनाया जिसका नाम मनोज टेक रखा जहां वे टिप्स और ट्रिक्स से जुड़ी छोटी-मोटी वीडियोस डाला करते थे, इनके चैनल की ग्रो हो ही रही थी कि किसी कारणवश ऐडसेंस मोनेटाइजेशन डिसएबल हो गया जिसके बाद इन्होंने इस चैनल पर काम करना बंद कर दिया और काफी निराश हुए।
हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा से वर्ष 2017 में एक चैनल क्रिएट किया जिसका नाम इन्होंने मनोज दे रखा, और इन्होंने इस चैनल पर जमकर काम किया, इस चैनल ने इनका जीवन बदल दिया। 10 महीने में इन्हें सफलता मिली और यूट्यूब की तरफ से इन्हें पहली वेतन ₹14000 प्राप्त हुई। वर्तमान समय में इनके चैनल पर 4 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है।
इसके अलावा वर्तमान समय में मनोज इनफ्लुएंसिंग का काम भी कर रहे हैं, इंस्टाग्राम यूट्यूब फेसबुक पर लोगों को प्रोडक्ट्स के लिए इनफ्लुएंस करते रहते हैं जिसके कारण इन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इनकम हो रही है।
मनोज दे की संपत्ति
अगर बात की जाए इनकी कुल संपत्ति की तो सीधा अंदाजा लगाना थोड़ा सा मुश्किल है, लेकिन इनकी सालाना की कमाई 40 से 53 लाख के आसपास है जो कि इन्हें यूट्यूब पर वीडियो डालने और सोशल मीडिया में स्पॉन्सरशिप से होती है।
मनोज दे के अवॉर्ड्स
इन्हें यूट्यूब की तरफ से 2 सिल्वर प्ले बटन और एक गोल्ड प्ले बटन प्रदान किए गए हैं जो कि इन्हें इनके मेहनत लगन और जुनून से मिले हैं।
मनोज दे की फैन फॉलोइंग
आज के समय में यह काफी ज्यादा प्रसिद्ध यूट्यूब पर और ब्लॉगर है इनकी लोकप्रियता का पता इनके सोशल मीडिया अकाउंट से चल जाता है।
फेसबुक:- 466k Followers
इंस्टाग्राम:- 625K Followers
यूट्यूब:- 4.08M Subscribers
FAQs:
मनोज दे कितने वर्ष के हैं?
वर्तमान समय में इनकी उम्र 26 वर्ष है।
मनोज दे के यूट्यूब चैनल का नाम क्या है?
Manoj Dey और Manoj Dey Vlogs
मनोज दे का जन्म कहां हुआ था?
इनका जन्म झारखंड के धनबाद जिले में हुआ था।
इनके पिता क्या काम करते थे?
इनके पिता साइकिल रिपेयरिंग का काम करते थे।
यह भी पढ़ें: अवध ओझा सर जीवन परिचय
निष्कर्ष:- अपने इस पोस्ट में हमने आपको मशहूर ब्लॉगर और यूट्यूबर मनोज दे जीवन परिचय | Manoj Dey Biography In Hindi के बारे में जानकारी प्रदान की उम्मीद करते हैं आपको हमारा आज का पोस्ट पसंद आया होगा।