|

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना क्या है: Nari Samman Yojana MP 2023

एमपी की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एमपी नारी सम्मान योजना की शुरुआत की है।

nari samman yojana mp

जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और साथ ही उन्हें सिलेंडर खरीदने के लिए ₹500 दिए जाएंगे यानी की महिलाओं को हर महीने ₹2000 की धनराशि दी जाएगी जिससे की महिलाएं अपने दैनिक खर्च को आराम से पूरा कर सके।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का उद्देश और लाभ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की महिलाएं 9 मई से ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं, योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को डीबीटी के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

MP Nari Samman Yojana के मापदंड और जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश राज्य की महिला को दिया जाएगा जिसकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है।

इसके अलावा महिला के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे कि आधार कार्ड, निवास पत्र आय पत्र, आयु पत्र, समग्र आईडी, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया

एमपी राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकती हैं।

सरकार ने 9 मई को छिंदवाड़ा जिले के परासिया जिले से योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया था जिसके तहत सरकार के कार्यकर्ता खुद महिलाओं के पास जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे जिसके बाद महिलाओं के खाते में धनराशि को ट्रांसफर किया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *