SPG कमांडो क्या होता है? SPG कमांडो कैसे बने 2024 में

अगर आप सुरक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो SPG कमांडो आपको बनना चाहिए। अगर आपको नहीं पता कि SPG कमांडो कैसे बने? तो आज के इस पोस्ट में मैं आपको SPG कमांडो के विषय में पूरी जानकारी देने वाला हूं। तो यह पोस्ट आपके करियर जानकारी के लिए बहुत ही जरूरी होने वाला है इसीलिए आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

SPG कमांडो क्या होता है? | SPG कमांडो कैसे बने?
SPG कमांडो क्या होता है?

SPG कमांडो क्या होता है?

दोस्तो,आपने अनेकों बार देश के बड़े-बड़े नेताओं के आसपास काले सूट वाले लोगों को देखा होगा असल में वही SPG कमांडो है। SPG कमांडो की सुरक्षा देश के बड़े-बड़े नेताओं को दी जाती है। जिनके कंधों पर देश का जिम्मा होता है। आए दिन विदेश से आने वाले VIP लोगों की सुरक्षा के लिए भी SPG कमांडो को बुलाया जाता है। बहुत बार जरूरत पड़ने पर देश के VIP लोगों को भी SPG कमांडो की सुरक्षा दी जाती है।

SPG कमांडो का फुल फॉर्म क्या होता है?

SPG कमांडो का फुल फॉर्म ‘ Special Protection Group (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप)’ होता है। जिसका का हिंदी मतलब ‘ विशेष सुरक्षा बल‘ होता है।

इसे भी पढ़े : BCA क्या है ? BCA की फीस, सैलरी, नौकरी | bca ke baad kya kare?

SPG कमांडो का गठन कैसे किया गया?

भारत देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के बड़े नेताओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठने लगा। इसीलिए जरूरत पड़ी एक ऐसे सिक्योरिटी ग्रुप की जो हर हाल में नेताओं की रक्षा कर सकें। इसीलिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी कि SPG का का गठन 2 जून 1980 में संसद के अधिनियम द्वारा बनाया गया। इसका मुख्य कार्यालय भी है जो दिल्ली में है।

SPG कमांडो की खासियत

वैसे सुरक्षा के नजरिए से सरकार ने आम जनता को SPG कमांडो की खासियत नहीं बताइए है। पर फिर भी मोटा- मोटी जो सरकार ने SPG कमांडो के बारे में बताया है वह मैं आपको यहां बता देता हूं।

  • जब बड़े नेता जैसे कि प्रधानमंत्री खास मौके पर होते हैं तब SPG कमांडो विशेष तरीके के सूट पहनते हैं जो बुलेट प्रूफ होते हैं।SPG कमांडो के पास एक खास तरीके का ब्रीफकेस होता है जो पूरी तरीके से बुलेट प्रूफ होता है खतरा महसूस होने पर यह ब्रीफकेस खुल जाता है और SPG कमांडो इसके जरिए नेताओं को ढक देते हैं ताकि उन्हें गोली ना लग सके!
  • इस ब्रीफकेस में अंदर की तरफ से एक पिस्टल लगी होती है जो सामने वाले पर हमला करने में काम आता है।
  • SPG कमांडो के पास ऑटोमेटिक css 2000 असाल्ट राइफल होती है।
  • इनके पास एक ग्लॉक 17 पिस्टल भी होती है
  • SPG कमांडो दस्ता ने भी खास तरीके से पहनते हैं जो हाथों को घायल होने से बचाते हैं।
  • SPG खास तरीके के चश्मा पहनती है जो हमले के दौरान उनकी आंखों की सुरक्षा करता है और यह गुपचुप तरीके से दूसरे पर नजर रखने में भी काम आता है।
  • SPG कमांडो के जूते बेहद खास होते हैं यह किसी भी तरीके की जमीन पर नहीं फिसला है।

इसे भी पढ़े : बीटेक क्या होता है पूरी जानकारी | B Tech Me Kya Hota Hai

SPG कमांडो कैसे बने?

अब जवाब SPG कमांडो के विषय में इतना सब कुछ जान ही चुके हैं तो आपके मन में सवाल होगा कि SPG कमांडो कैसे बने?

SPG कमांडो बनने के लिए आप सीधा अप्लाई नहीं कर सकते। SPG कमांडो का चयन पुलिस BSF,CISF, ITBP, CRPF जैसे सुरक्षाबलों से होता है। यदि आप इन सभी सुरक्षा बलों में नियुक्त है तो आपके व्यवहार और कुशलता को देखकर SPG कमांडो बनने का ऑफर दिया जाता है. अगर आप देश की सिक्योरिटी एजेंसी में काम कर रहे हैं तो आपके लिए SPG कमांडो बनना बहुत ही आसान हो जाता है।

एक बार SPG कमांडो का ऑफर मिलने के बाद अगर आप हामी भर देते हैं तो आप की शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और मनोवैज्ञानिक परीक्षा होती है इन सभी परीक्षाओं में पास होने के बाद आपको विशेष तरीके की ट्रेनिंग दी जाती है और उस ट्रेनिंग को भी पास करने के बाद आपको SPG कमांडो बना दिया जाता है।

SPG कमांडो की ट्रेनिंग कैसे होती है?

SPG कमांडो की ट्रेनिंग इस तरीके से दी जाती है कि एक SPG कमांडो ‘ वन मैन आर्मी’ बन जाता है। इनकी ट्रेनिंग दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसी जैसे कि मोसाद, MI 5, CIA से दिलवाई जाती है।

SPG कमांडो बनने के लिए उनकी ट्रेनिंग इतनी सख्त होती है कि बहुत से SPG कमांडो ट्रेनिंग के दौरान ही हार मान लेते है बहुत बार जानलेवा ट्रेनिंग से उन्हें गुजारना पड़ता है। दरअसल, कोई SPG कमांडो ट्रेनिंग के दौरान एक बार चूक कर देता है तो उसे अगली बेच में फिर से मौका दिया जाता है। अगर वह दोबारा से गलती करता है तो उसे ट्रेनिंग से निकाल दिया जाता है और वापिस उसे पुरानी जॉब पर रख लिया जाता है।

इसे भी पढ़े : Gate एग्जाम (Gate Exam) क्या है? | एग्जाम पैटर्न, योगयता, सब्जेक्ट

SPG कमांडो की सैलेरी कितनी होती है?

SPG कमांडो के जिम्मेदारियां भी अधिक होती है इसके लिए उनके वेतन भी बहुत अधिक होता है।SPG कमांडो की सैलरी बोनस, प्रॉफिट, शेयरिंग कमीशन आगे मिलाकर ₹84000 से लेकर ₹500000 तक होती है।

SPG कमांडो को मिलने वाली सुविधा

SPG कमांडो को अधिक सैलरी के साथ-साथ कई तरीके की सुविधाएं भी मिलती है जैसे किSPG कमांडो को सालाना ड्रेस भत्ता भी मिलता है जिसमें ऑपरेशन ड्यूटी वालों को 27000 और मानव प्रेशर ड्यूटी वालों को 22000 दिया जाता है।SPG कमांडो को मुफ्त रेल यात्रा दी जाती है।

SPG कमांडो जब प्रधानमंत्री के साथ दौरे पर होते हैं तो उनके खाने पीने रहने की व्यवस्था सरकार करते हैं।

SPG कमांडो की सुरक्षा किसे दी गई है?

अब जब आपको SPG कमांडो की सुरक्षा कितनी तगड़ी होती है। यह बात पता चल ही गया होगा तो आपके मन में यह सवाल होगा कि आखिर अब तक कौन-कौन से नेताओं को SPG कमांडो की सूचना मिली हुई है? तो आपको बता दूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी, को SPG कमांडो की सुरक्षा दी गई है।

प्रति व्यक्ति प्रतिमाह SPG सुरक्षा का क्या लागत है?

आपको बता दो कि प्रति व्यक्ति प्रति माह SPG सुरक्षा का लागत 1.60 करोड रुपए है।

उम्मीद है कि अब आपको SPG कमांडो क्या होता है? या पता चल गया होगा इस पोस्ट में मैंने आपको SPG कमांडो के विषय में आपको पूरी जानकारी दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *