|

TGT क्या होता है? | TGT का फुल फॉर्म क्या होता है? (2024)

दुनिया में सबसे उत्तम पेशा है शिक्षक का! शिक्षक ही है जो देश के भविष्य को बना सकता है। ऐसे में बहुत से स्टूडेंट टीचर बनना चाहते हैं। अपना करियर और देश सवरना चाहते हैं। मगर टीचर बनने के लिए आपको टीजीटी (TGT) की परीक्षा देनी होती है। ऐसे में अगर आपको शिक्षक बनना है और आपको नहीं मालूम कि TGT क्या होता है? तो यह पोस्ट आपके लिए है क्योंकि इस पोस्ट में TGT की संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं तो इस पोस्ट को आखिर तक जरुर पढ़े।

TGT क्या होता है? | TGT का फुल फॉर्म क्या होता है? (2022)

TGT क्या होता है?

दरअसल TGT किसी भी तरीके की पढ़ाई अथवा कोर्स नहीं है। TGT ग्रेजुएट करने वाले को टाइटल के रूप में दिया जाता है। अगर आपने ग्रेजुएशन कर लिया है तो आप पहले से ही TGT का पद हासिल कर लिया है, ऐसा कहा जाएगा । TGT के तहत आप क्लास 10 तक के स्टूडेंट्स को पढ़ा सकते हैं। जिनमें इंग्लिश, गणित, विज्ञान, इतिहास इकोनामिक, ज्योग्राफी, रिलीजन लैंग्वेज शामिल होते हैं ।

इसे भी पढ़े: Agneepath Yojana 2022: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व Agneepath Yojana चयन प्रक्रिया

TGT का फुल फॉर्म क्या होता है?

पीजी पी का फुल फॉर्म trained graduate teacher’ होता है। जिस का हिंदी मतलब ‘ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक’ होता है।

TGT के लिए योग्यता

अब जान लेते हैं कि TGT के लिए आपने कौन-कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए?

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • किसी भी कॉलेज अथवा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करना अनिवार्य है।
  • ग्रेजुएशन में आपको संबंधित विषय में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • हिंदी या इंग्लिश किसी भी एक भाषा अच्छे से आनी चाहिए
  • उम्मीदवार के पास B.ED अथवा M.ED या BTC की डिग्री होनी चाहिए।

TGT कैसे बने?

TGT बनने के बाद आप अध्यापक के रूप में नौकरी कर सकते हैं। मगर सवाल यह आता है कि आखिर TGT कैसे बने? तो चलिए मैं आपको बताता हूं।

  • सबसे पहले आपको 12वीं पास करनी होगी।
  • मनपसंद विषय से ग्रेजुएशन करना होगा।
  • B.ED का 2 सालों का कोर्स करना होगा।
  • अब आप TGT के योग्य हो जाते हैं।
  • अब समय-समय पर सरकार द्वारा निकाली जाने वाली TGT की भर्ती के लिए आवेदन करना होगा।
  • वहां पर आपसे लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया। जाएगा उसके बाद आपको अध्यापक की नौकरी दे दी जाएगी।

TGT की चयन प्रक्रिया

TGT की चयन प्रक्रिया 3 भागों में होती है लिखित, इंटरव्यू और मेरिट। उम्मीदवार को यह तीनो चीजों से गुजरना होता है। आइए इन तीनो चीजों के विषय में आपको थोड़ी बहुत जानकारी दे देता हूं।

इसे भी पढ़े: बीएससी नर्सिंग क्या है? | BSC Nursing ke baad kya kare?

लिखित परीक्षा

TGT परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें 125 प्रश्न होते हैं और आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है। हर एक सही उत्तर के आपको 4 अंक दिए जाते हैं। हालांकि इसमें राहत की बात यह है कि गलत उत्तर देने पर आप के अंक नहीं काटे जाते हैं।

Interview (साक्षात्कार)

PGT के उम्मीदवार लिखित परीक्षा से पास होने के बाद उन्हें इंटरव्यू देना होता है। इंटरव्यू में उन्हें सिलेबस से संबंधित कुछ सवाल पूछे जाते हैं, और उसमें पास होने के बाद आपको मेरिट नंबर की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

मेरिट

TGT के लिए यह आखरी चरण है इसमें उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाती है और लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंको के जरिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। उसके बाद इन्हें मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्यापक के रूप में नियुक्त कर दिया जाता है।

TGT के बाद का वेतन

यदि आपने TGT पास कर ली और आपको सरकारी नौकरी लगती है तो आप की शुरुआती वेतन ₹40000 हो सकती हैं। तो वही प्राइवेट स्कूलों में नौकरी करने पर आपको ₹20000 तनख्वाह आराम से मिल जाएगी।

नोट: हर एक राज्य में सरकारी अध्यापक का वेतन अलग अलग हो सकता है।

इसे भी पढ़े: Gate एग्जाम (Gate Exam) क्या है? | एग्जाम पैटर्न, योगयता, सब्जेक्ट

TGT का सिलेबस

सामान्य जागरूकता( general awareness)- करंट अफेयर्स, सामान्य राजनीति, अर्थव्यवस्थाz वैज्ञानिक अनुसंधान, इतिहास, भूगोल, संस्कृति, खेल, भारतीय संविधान आदि।

सामान्य इंग्लिश (general english) – क्रिया, क्रिया विशेषण, इंग्लिश पढ़ने की समझ, मुहावरे, लेख त्रुटि, सुधार, कला, समानार्थी, शब्दावली आदि।

(मात्रात्मक रूझान) Quantitaive aptitude – समय ,गति, दूरी, प्रतिशत, उम्र पर प्रश्न, लाभ और हानि आदी।

(संबंधित विषय) Concerned subject -संस्कृत,जीव विज्ञान, कृषि, भौतिक, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, नागरिक शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान पाली,समाजशास्त्र कला, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान मानसिक, योग्यता विज्ञान, भूगोल ,कृषि ,गणित आदि।

TGT के लिए भारत के सबसे अच्छे कोचिंग संस्थान:

यदि आप चाहते हैं कि आपकी TGT की तैयारी सबसे अच्छी हो तो आपको कोचिंग संस्थान से जरूर जुड़ना चाहिए। जो आपको उचित मार्गदर्शन देते हैं मैं यहां भारत के कुछ प्रसिद्ध TGT कोचिंग संस्थान के नाम बता देता हूं।

  • लेजंड डिफेंस अकैडमी लखनऊ
  • जे क्षेत्र अकादमी, चेन्नई।
  • माइंडगेम कोचिंग क्लासेस, मुंबई
  • अचीवर्स मंत्र, दिल्ली
  • एकेडमी ऑफ फ्यूचर टीचर एंड एजुकेशन, दिल्ली
  • आदर्श अकादमी, भुवनेश्वर

उम्मीद है कि आपको TGT क्या होता है? और इसके विषय में पूरी जानकारी अच्छे से मिल गई होगी। मुझे आशा है कि आप को लिए टीचर बनने के रास्ते इस पोस्ट के जरिए साफ हो गया होगा और आपको कुछ नया जानने को मिला होगा।

इसे भी पढ़े: यूएएन (Universal Account Number) क्या है? अपना EPF UAN कैसे प्राप्त करे?

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *