UPSSSC PET क्या है? | UPSSSC PET का फुल फॉर्म क्या है?
अगर आप उत्तर प्रदेश के हैं और आप उत्तर प्रदेश में ग्रुप B और C की नौकरी चाहते हैं तो आपको पहले UPSSSC PET की परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा साल में 1 बार होती है और ग्रुप ग्रुप B और C के लिए हर किसी उम्मीदवार को यह परीक्षा अनिवार्य रूप से पास करनी होती है। ऐसे में अगर आपको नहीं पता कि UPSSSC PET क्या है? तो आप इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें। क्योंकि मैं इस पोस्ट में आपको UPSSSC PET के विषय में पूरी जानकारी देने वाला हूं।
UPSSSC PET क्या है? (What is UPSSSC PET?)
6 मार्च 2020 में उत्तर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की कि अब से UPSSSC की परीक्षा में शामिल होने से पहले आपको PET एग्जाम देना पड़ेगा और ग्रुप B और C के लिए प्रारंभिक परीक्षा PET को ही बना दिया।
इसीलिए अब आपको उत्तर प्रदेश में ग्रुप B और C में सरकारी नौकरी चाहिए तो आपको सबसे पहले PET एग्जाम को पास करना पड़ेगा।
UPSSSC PET का फुल फॉर्म क्या है?
UPSSSC का फुल फॉर्म इंग्लिश मे : Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission
UPSSSC का फुल फॉर्म हिन्दी मे: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
PET का फुल फॉर्म इंग्लिश मे: Preliminary Eligibility Test
PET का फुल फॉर्म हिन्दी मे: प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
इसे भी पढ़े: बीटेक क्या होता है पूरी जानकारी | B Tech Me Kya Hota Hai
UPSSSC PET का उद्देश्य (Objective of UPSSSC PET)
उत्तर प्रदेश के अतिथि सेवा चयन आयोग ने PET परीक्षा की शुरुआत की जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रुप B और C प्रारंभिक परीक्षा को पूरी तरीके से बदलना है। इस परीक्षा की शुरुआत होने से पहले उम्मीदवार को अलग-अलग पद के आवेदन के लिए बार-बार प्रारंभिक परीक्षा देनी पड़ती थी, मगर PET की परीक्षा देने के बाद वह किसी भी पद के आवेदन के लिए उसे 1 साल तक प्रारंभिक परीक्षा नहीं देनी होगी। क्योंकि इसकी मान्यता 1 साल की ही है। इससे उम्मीदवार का समय बस जाता है और उसे सरकारी नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
PET परीक्षा के फायदे (Advantages of PET Exam)
चलिए अब मैं आपको PET परीक्षा के फायदे ही बता देता हूं।
- उम्मीदवारों को 1 साल तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए पुनः पंजीकरण नहीं करना पड़ता है
- 1 साल तक सीधे बिना किसी प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवार ग्रुप B और C के मुख्य परीक्षा देता है।
- अगर अपके PET एग्जाम में अच्छे नंबर है तो आपको सरकारी नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाता है।
PET परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों का समय बच जाता है।
PET परीक्षा का विषय (Subjects of PET Exam)
चलिए, अभी आपको पेट परीक्षा में कौन-कौन विषय से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं आपको यह भी बता देता हूं।
- सामयिकी
- सामान्य जागरूकता
- भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
- भूगोल
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- सामान्य विज्ञान
- भारतीय इतिहास
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- प्रारम्भिक अंकगणित
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य हिन्दी
- तर्क एवं तर्कशक्ति
- ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
- तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण
PET परीक्षा के लिए योग्यता (Eligibility for PET Exam)
PET परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को पास हाई स्कूल पास होना चाहिए और उम्मीदवारों को उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पीईटी परीक्षा पैटर्न (PET Exam Pattern)
चलिए अब मैं PET परीक्षा का पैटर्न किस तरीके का होगा यह भी बता देता हूं
दरअसल, परीक्षा में सारे प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछा जाता है और आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी दी जाती है यानी कि गलत उत्तर पर आपका जीरो 0.25 अंक कटेगा।
इसे भी पढ़े : SPG कमांडो क्या होता है? | SPG कमांडो कैसे बने?
आशा करता हूं कि आपको UPSSSC PET क्या है? और इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी UPSSSC PET के बारे में पता चल सके।