|

व्हाट्सएप स्टेटस म्यूट और अन म्यूट कैसे करें? – WhatsApp Status Mute Unmute Kaise Kare

दोस्तों व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग हर लोग करते हैं। व्हाट्सएप में ऐसे कई सारे फीचर्स हैं जो लोगों को बहुत पसंद आता है। ऐसे में सबसे ज्यादा पसंद और इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर व्हाट्सएप स्टेटस का हैं।

WhatsApp Status

जो लोग भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं वह अपना व्हाट्सएप स्टेटस में तस्वीर या वीडियो जरूर लगाते हैं और साथ ही वह दूसरों के व्हाट्सएप स्टेटस को देखना भी पसंद करते हैं।

लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनका व्हाट्सएप स्टेटस आप देखना नहीं चाहते हैं यहां फिर आप देख नहीं सकते हैं। तो ऐसे में हम आपको आज एक व्हाट्सएप की ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप किसी यूज़र के स्टेटस को म्यूट कर सकते हैं जिसके बाद उनका स्टेटस आपके व्हाट्सएप में नजर नहीं आएगा। साथ ही आपने अगर गलती से किसी का व्हाट्सएप स्टेटस म्यूट कर दिया है तो आप कैसे उसे अन म्यूट करके देख सकते हैं।

यह एक बहुत ही आसान तरीका है जिसके द्वारा आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को म्यूट और अन म्यूट कर सकते हैं। इसका खास बात यह है कि सामने वाले यूजर को इस बारे में पता भी नहीं चलेगा।

ऐसे करें दूसरों के व्हाट्सएप स्टेटस म्यूट

  • किसी का व्हाट्सएप स्टेटस म्यूट करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेटस टैब में जाना होगा।
  • व्हाट्सएप पर स्टेटस में आपको उस यूजर को ढूंढना है जिसका स्टेटस आप म्यूट करना चाहते हैं।
  • यूज़र मिलने पर उसके स्टेटस अपडेट पर टैप करके होल्ड करना है।
  • टैप करने के कुछ सेकंड बाद आपको म्यूट का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप उसका स्टेटस म्यूट कर सकते हैं।

ऐसे करें दूसरों के व्हाट्सएप स्टेटस को अन म्यूट

  • अन म्यूट करने के लिए आपको स्टेटस वाले ऑप्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको मुटेड अपडेट्स वाले सेक्शन में नीचे जाना होगा।
  • यहां आपको उस नंबर या यूजर पर टैप करना होगा जिसे आप अन म्यूट करना चाहते हैं।
  • टैप करने पर आपके सामने ऑप्शन आएगा और उसे अन म्यूट कर दें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *