आखिर आर्मी कैंटीन में सामान इतना सस्ता क्यों मिलता है? जानें इसके पीछे की वजह
Whatsapp Group Join Now
भारतीय सेना की कैंटीन में सस्ता सामान क्यों मिलता है? यह सवाल आपके मन में भी उठा होगा। लेकिन जब बात हो भारतीय सेना की तो उसकी अलग ही दुनिया होती है। देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए सेना कैंटीन में सब कुछ सस्ता मिलता है।
भारतीय सेना के कुल 33 डिपो में आर्मी कैंटीन होते हैं। यहां पर ग्रोसरी आइटम, किचन अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, ऑटोमोबाइल और शराब जैसे विभिन्न आइटम उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा यहां पर कई विदेशी आइटम भी मिलते हैं।
मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, सरकार ने CSD कैंटीन में GST में 50 फीसदी की छूट दी है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, GST की अधिकतम दरें 5, 12, 18 और 28 फीसदी हैं। इसका मतलब है कि अगर किसी समान पर बाजार में 5 फीसदी GST लगता है तो कैंटीन के लिए वह 2.5 फीसदी होगी। इसलिए, यहां सामान सस्ता मिलता है।
इसलिए, भारतीय सेना की कैंटीन में सस्ता सामान मिलता है जो जवानों के लिए एक बड़ी सुविधा होती है। इससे जवानों का मनोबल बढ़ता है और वे अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ अपने परिवार के साथ भी समय बिता सकते हैं।
Also read: हर महीने इतना निवेश करने पर खाते में होंगे 10 करोड़
इस बात से बहुत से लोग खुश होते हैं और सेना में शामिल अपने रिश्तेदारों को ढूंढते हैं ताकि सस्ती दर पर उनसे कैंटीन से खरीदारी करवा सकें। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने एक जवान के प्रति माह सामान खरीदने की लिमिट में कटौती कर दी है। पहले हर महीने 18 नहाने के साबुन खरीद सकते थे, लेकिन अब एक महीने में सिर्फ 6 साबुन खरीद सकते हैं। इसी तरह बाकी सामानों की सीमा को भी बदला गया है।