|

अवध ओझा सर जीवन परिचय | Avadh Ojha Sir Biography In Hindi

संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कराने वाले मशहूर शिक्षक अवध ओझा का नाम लगभग सभी छात्र और छात्राओं ने सुना ही होगा। दरअसल अवध ओझा बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में कोचिंग क्लासेस प्रदान करते हैं इसके साथ ही वह यूट्यूब पर भी अपनी क्लासेस बच्चों को देते हैं।

Avadh Ojha Sir Biography In Hindi
Avadh Ojha Sir Biography In Hindi

ऐसे में बच्चों के मन में अवध सर के जीवन के बारे में जानने की दिलचस्पी होती है, जैसे कि अवध सर का परिवार उनकी शिक्षा उनका करियर आदि यदि आप भी अवध ओझा जीवन परिचय | Avadh Ojha Sir Biography In Hindi के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

अवध ओझा सर जीवन परिचय | Avadh Ojha Sir Biography In Hindi

नामअवध ओझा
पूरा नामअवध प्रताप ओझा
जन्म स्थानगोंडा जिला, उत्तर प्रदेश
आयु38
जन्मतिथि13 जुलाई 1984
शिक्षाग्रेजुएट
पेशाशिक्षक लेखक और यूट्यूबर
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नाममंजीरा ओझा
बच्चों का नामपीहू, बुलबुल और गुनगुन
कुल संपत्ति₹11,00,00,000

अवध ओझा सर कौन है?

यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक है अवध ओझा, छात्रों के बीच यूपीएससी की वीडियोस बनाने के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके साथ ही वह अपनी खुद की एक कोचिंग संस्था भी चला रहे हैं जिसका नाम इकरा आईएएस है।

अवध ओझा सर का जन्म और परिवार

प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिले में 3 जुलाई 1984 को हुआ था, इनका संबंध हिंदू परिवार से है हालांकि इनके माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन इन्होंने 1 मई 2007 को मंजीरा ओझा से विवाह किया और वर्तमान में इनकी तीन बेटियां हैं उनका नाम पीहू, बुलबुल और गुनगुन है।

अवध ओझा सर की शिक्षा

इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा जिले के फतिमाह स्कूल से प्राप्त की और फिर इन्होंने अपना स्नातक पूरा किया। इसके साथ ही वह संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करने लगे हालांकि यूपीएससी में इनका चयन नहीं हुआ कुछ प्रयासों के बाद इन्होंने यूपीएससी ड्रॉपआउट करके शिक्षा देना शुरू किया।

अवध ओझा सर का करियर

इन्होंने अपने टीचिंग करियर की शुरुआत एबीसी एकेडमी ऑफ सिविल सर्विस संस्था में ऑफलाइन क्लासेस देकर की, इसके बाद उन्होंने कई संस्थाओं में ऑफलाइन क्लासेस प्रदान की जैसे कि चाणक्य आईएएस एकेडमी, बाजीराव एंड रवी राम आईएएस, बर्थकुर आईएएस एकेडमी। इन सभी संस्थानों में पढ़ाने के बाद उन्होंने अपना खुद का कोचिंग इंस्टिट्यूट पुणे महाराष्ट्र में शुरू किया, और उसका नाम इकरा आईएएस रखा।

अवध ओझा सर यूट्यूब करियर

हम सभी जानते हैं कि लॉकडाउन के दौरान सभी स्कूल कॉलेज और कोचिंग बंद हो गए थे, उसी दौरान अवैध सर ने अपना खुद का एक यूट्यूब चैनल बनाया और वहां उन्होंने बच्चों को शिक्षा देना शुरू किया, इन्होंने अपना पहला वीडियो यूपीएससी की तैयारी के ऊपर बनाया जो कि बच्चों के बीच काफी वायरल हुआ और तभी से अवध ओझा सर बच्चों के बीच प्रसिद्ध हो गए वर्तमान समय में इनके यूट्यूब चैनल पर 3.20 लाख सब्सक्राइबर है।

यह भी पढ़ें: बैचलर डिग्री का मतलब क्या है?

निष्कर्ष:- आज के अपने इस पोस्ट में हमने आपको प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा जीवन परिचय | Biography of Awadh Ojha के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की उम्मीद करते हैं यहां बताई गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।

अवध ओझा सर का पूरा नाम क्या है?

इनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है।

अवध सर के कोचिंग संस्था का नाम क्या है?

इनके कोचिंग संस्था का नाम इकरा आईएएस है।

अवध सर बच्चों के बीच कब प्रसिद्ध हुए?

वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब पर अवध सर बच्चों के बीच प्रसिद्ध हुए।

इकरा आईएएस का सेंटर कहां स्थित है?

इकरा आईएएस कोचिंग का सेंटर महाराष्ट्र पुणे में स्थित है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *