अनिश्चयवाचक सर्वनाम क्या है? Anishchay Vachak Sarvanam Kya Hota Hai

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम के साथ-साथ उसके भेद के बारे में भी सवाल पूछे जाते हैं और कई बार परीक्षा में अनिश्चयवाचक सर्वनाम संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए अगर आप सर्वनाम के बारे में पढ़ रहे हैं तो आपको अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, उदाहरण के बारे में पढ़ना चाहिए।

Anishchay Vachak Sarvanam Kya Hota Hai

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता हैं, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

आसान शब्दों में कहूं तो जिस सर्वनाम के द्वारा किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु को संबोधित नहीं किया जाता है, वो अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाता है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम में कुछ, कोई, कौन, किन्हें, किसने, वहां, जहां जैसे शब्द आते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

1. मुझे कुछ खाना हैं। – (कुछ) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

2. राहुल कहीं जा रहा हैं। – (कहीं) –  अनिश्चयवाचक सर्वनाम

3. रोहन को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। – (कुछ) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

4. सुनने में आया है कल कोई आ रहा है। – (कोई) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

5. किसने कहा मैं खाना नहीं खाऊंगा। –  (कहा) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

6. घूमने जाने के बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। – (कोई) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

7. तुम कुछ कहना चाह रहे थे क्या ? – (कुछ) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

8. तुम कुछ गा रहे थे। – (कुछ) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

9. मैं कुछ सब्जियां लाने बाजार जा रही हूं। – (कुछ) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

10. उसे अंधेरे घर में कोई नहीं रहता है। – (कोई) – अनिश्चयवाचक सर्वनाम

यहां मैंने आपको सरल शब्दों में जितने भी उदाहरण दिए हैं वो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु को संबोधित नहीं करते हैं। इसीलिए सभी अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन सा है?

Ans: कोई कुछ नहीं कह रहा है! – अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

Q. अनिश्चयवाचक सर्वनाम कितने होते हैं?

Ans: अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत कोई, कुछ, हर, प्रत्येक, एक, किसने, किन्हें जैसे शब्दों का प्रयोग होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *