प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा: Prashn Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

क्या आपको प्रश्नवाचक सर्वनाम के बारे में पता है ? हिंदी व्याकरण में जब भी सर्वनाम के बारे में बात की जाती है तो कई बार प्रश्नवाचक सर्वनाम से भी सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Prashn Vachak Sarvanam के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो इसे पूरा जरुर पढ़िएगा।

prashn vachak sarvanam

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिस सर्वनाम के द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु या किसी खास चीज के बारे में प्रश्न पूछा जाता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। आसान शब्दों में आप यह समझ सकते हैं कि जिस सर्वनाम का उपयोग कोई प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – ” देखो तो दरवाजे पर कौन है ? “

ऊपर दिए गए वाक्य में दरवाजे पर आए किसी व्यक्ति को संबोधित किया जा रहा है। लेकिन उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी न होने की वजह से व्यक्ति को संबोधित करने के लिए प्रश्नवाचक सर्वनाम यानी की “कौन” का उपयोग किया गया है।

इस वाक्य में संज्ञा के स्थान पर “कौन” शब्द का इस्तेमाल एक व्यक्ति विशेष को संबोधित करने के लिए किया जा रहा है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम कौन-कौन से हैं?

प्रश्नवाचक सर्वनाम के अंदर कौन, क्या, कहा, कब, किसका, कितना, कैसे, किसे, किससे, किसने जैसे शब्द आते हैं।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण

1. तुम क्या पढ़ रहे हो ? – (क्या)

2. उस लड़की का नाम क्या है ? – (क्या)

3. वह लड़का क्या कर रहा है ? – (क्या)

4. क्या तुम इस जगह के बारे में जानते हो ? – (क्या)

5. कल तुम कहां जा रहे थे ? – (कहां)

6. आपको कौन सा काम करना अच्छा लगता है ? – (कौन)

7. तुम्हें किसने मारा हैं ? – (किसने) 

8. वो लड़का वहां क्या कर रहा था ? – (क्या)

9. तुम मुंबई से वापस कब आ रहे हो ? – (कब)

10. तुम्हारा कितना रुपया बाकी है ? – (कितना)

प्रश्नवाचक सर्वनाम के अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. प्रश्नवाचक सर्वनाम का क्या उदाहरण है?

Ans: तुम क्या कर रहे हो ? – प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

Q. प्रश्नवाचक का मतलब क्या है?

Ans: वाक्य में कोई प्रश्न पूछने का बोध होता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *