Agneepath Yojana 2022: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व Agneepath Yojana चयन प्रक्रिया
अग्नीपथ योजना भारत के केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत भारतीय सेना में सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इस योजना के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवा सैनिकों को अग्निवीर नाम से जाना जाएगा।
Agneepath Yojana 2022 in hindi
अगर आपका सपना भी भारतीय सेना में शामिल होना है और आप इस योजना के बारे में विस्तारित जानकारी ढूंढ रहे हैं। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अग्नीपथ योजना क्या है, अग्निपथ योजना का उद्देश्य, चयन प्रक्रिया, आवेदन और पात्रता से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
अग्नीपथ योजना से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
योजना का नाम | अग्नीपथ योजना |
योजना की शुरुआत | 14 जून 2022 |
योजना की शुरुआत किसने की | रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह |
योजना के अनुसार सैनिक का नाम | अग्निवीर |
योजना के अनुसार भर्ती की अवधि | 4 वर्ष |
4 वर्ष बाद | 25% नियमित भर्ती / 75% सेवानिवृत्ति |
अग्निपथ योजना क्या है ( Agneepath yojana kya hai in hindi )
अग्नीपथ योजना भारतीय सेना में भर्ती पर आधारित योजना है। इस योजना को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की देखरेख में भारत सरकार द्वारा 14 जून 2022 को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत भारत की तीनों सेना जल सेना, थल सेना और वायु सेना में सैनिकों की भर्ती की जानी है।
समय सीमा : इस योजना के तहत सैनिकों को भारतीय सेना में 4 वर्षों के लिए भर्ती किया जाएगा। भर्ती के दौरान सैनिकों को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और 3.5 वर्षों के लिए उन्हें भारतीय फौज में शामिल किया जाएगा।
4 वर्षों के पश्चात भर्ती किए गए सैनिकों से 25% सैनिकों को सेना में परमानेंट भर्ती कर लिया जाएगा। जबकि 75% सैनिकों को रिटायर कर दिया जाएगा।
पेंशन की जगह पर पैकेज : इस योजना में पेंशन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अन्य भर्तियों में रिटायरमेंट के पश्चात पेंशन मिलती थी। लेकिन इस योजना के अंतर्गत रिटायर होने वाले 75% सैनिकों को एक पैकेज राशि दी जाएगी यह राशि ₹1100000 से लेकर 1200000 रुपए तक होगी।
रिटायर होने वाली 75% सैनिकों को लाभ : 4 वर्षों के बाद जिन सैनिकों का कार्यकाल सेना से समाप्त हो जाएगा, उन्हें सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। रिटायरमेंट के समय दिए जाने वाले पैकेज राशि के अलावा भी कई सुविधाएं प्राप्त होंगी।
उन सैनिकों को भविष्य में नौकरी प्राप्त करने के लिए कुछ प्रमुख सरकारी संस्थानों में 10% आरक्षण मिलेगा। तथा अन्य सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में प्राथमिकता दी जाएगी।
अग्निवीर को मिलने वाली राशि: अग्निवीर को प्रथम वर्ष ₹30000 प्रति महीना सैलरी मिलेगी जिसमें से 30% फंड में जमा होंगे जबकि ₹21000 अग्निवीर को दिए जाएंगे।
दूसरे वर्ष में सैलरी मे ₹3000 का इजाफा हो कर ₹33000 प्रति महीना मिलेगी। जिसमें से फंड कटने के पश्चात अग्निवीर को ₹23100 प्राप्त होंगे।
वहीं तीसरे वर्ष यह सैलरी बढ़कर ₹36500 हो जाएगी। जिसमें से 30% फंड कट जाने के पश्चात अग्निवीर को ₹25580 प्राप्त होंगे।
अंतिम वर्ष मैं यह सैलरी ₹40000 प्रति महीना होगी इसमें से ₹12000 फंड में काट लिए जाएंगे। और बाकी बचे ₹28000 अग्निवीर को दिए जाएंगे।
अग्नीपथ योजना के पात्रता मापदंड ( Eligibility For Agneepath yojana)
अगर आप भी भारत सरकार की इस योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती होना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको कुछ प्रमुख पात्रता मापदंड अवश्य पूरे करने होंगे। उन सभी का विवरण नीचे दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता : शैक्षणिक योग्यता के रूप में कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। भर्ती के दौरान दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा : अग्निवीर की आयु सीमा 17.5 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
निवास योग्यता : अग्निवीर का भारत मूल का निवासी होना आवश्यक है। यह योजना सिर्फ भारतीय मूल के लोगों के लिए है।
लंबाई योग्यता : अग्निवीर की लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।
अग्नीपथ योजना के लिए आवेदन
अग्नीपथ योजना के अंतर्गत इंडियन एयर फोर्स भर्ती के लिए 24 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। ठीक 1 महीने पश्चात 24 जुलाई 2022 को इसके अंतर्गत परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अन्य भारतीय सेना भी अग्नीपथ योजना के अंतर्गत भर्ती शुरू करने की नोटिफिकेशन जल्द ही जारी करेगी उम्मीद है कि सभी सेनाओं में भर्ती की ऑनलाइन प्रक्रिया जुलाई महीने में शुरू हो जाएगी।
अग्निवीर बनने के इच्छुक युवा अग्निपथ योजना की ऑफिशियल वेबसाइट या इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- दसवीं कक्षा मार्कशीट या 12वीं कक्षा मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
- बैंक खाता डिटेल
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी डिटेल
अग्निपथ योजना के उद्देश्य
अग्निपथ योजना के प्रमुख उद्देश्य भारतीय सेना की औसत आयु को कम करना है। इस योजना के माध्यम से सेना में अधिक से अधिक युवा सैनिकों को शामिल किया जा सकेगा।
पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली पेंशन का पैसा बचा कर उसे सेना के ऊपर खर्च करना भी इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। पेंशन के बचे हुए पैसे से सेना के लिए जरूरी सशक्त अस्त्र बनवाए जाएंगे। जिससे भारतीय सेना और शक्तिशाली होगी।
इस योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करना भारत सरकार का उद्देश्य है। इसकी वजह से बेरोजगारी दर में कमी आएगी।
अग्नि वीरों को मिलेगा जीवन बीमा
अग्नि पथ योजना के अंतर्गत सेना में शामिल हुए अग्नि वीरों को एक विशेष बीमा का लाभ दिया जाएगा इन अग्नि वीरों को ध्यान में रखते हुए उन्हें जीवन बीमा कवर देगी इन 4 वर्षों में अगर अग्निवीर भारतीय सेना में शहादत प्राप्त करते हैं तो उनके परिवार को इस जीवन बीमा के अंतर्गत 44 लाख रुपए अलग से दिए जाएंगे।
इसके अलावा चोटिल होने वाले अग्नि वीरों के लिए चिकित्सा मापदंड के अनुसार निर्धारित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
अग्नीपथ योजना का अग्नि वीरों को लाभ
- अग्नीपथ योजना के माध्यम से सेना में शामिल होने वाले अगले वीरों को पैकेज राशि, सैलरी और जीवन बीमा के अलावा भी और बहुत सारी सुख सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
- 4 वर्ष बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 75% अग्नि वीरों को इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उसकी सहायता से उन्हें भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी।
- 4 वर्ष के बाद बचे हुए 25% अग्नि वीरों को नियमित सेना में देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
- इस योजना के माध्यम से देश की सेना में शामिल होने वाले युवाओं को अपना सपना सच करने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
हमारा यह आर्टिकल अग्नीपथ योजना पर आधारित था जिसमें आपने अग्नीपथ योजना क्या है, अग्निपथ में शामिल होने के लिए पात्रता मापदंड, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।
Read more:
यह आर्टिकल अब यहीं पर समाप्त हो रहा है। जैसे ही सरकार और सेना के द्वारा कोई अन्य अपडेट इस योजना से संबंधित आएगी, तो आपको उससे संबंधित हर प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी हमारे इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।