(आवेदन फॉर्म) Delhi Ladli Yojana 2023: दिल्ली लाड़ली योजना
दिल्ली सरकार ने दिल्ली लाड़ली योजना 2023 की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य ड्रॉपआउट दर को कम करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसे लिंग आधारित अपराधों पर अंकुश लगाना है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली में लड़कियों को मज़बूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना के तहत, सरकार राज्य में लड़कियों को धन मुहैया कराएगी, जिससे वे शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। यह निवेश दिल्ली में लड़कियों के भविष्य के निर्माण में सहायक होगा। इस लेख में दिल्ली लाडली योजना 2023 के बारे में व्यापक जानकारी है, और हम आपसे आग्रह करते हैं कि इसे पूरा जरूर पढ़ें।
दिल्ली लाड़ली योजना 2023 – Overview
योजना का नाम | दिल्ली लाड़ली योजना |
किसने स्थापित किया | दिल्ली सरकार |
योजना को लॉन्च किया गया | 1 जनवरी, 2008 |
लाभार्थी | दिल्ली में जन्मी लड़कियां |
आर्थिक सहायता | ₹5000 से ₹11000 तक |
उद्देश्य | लड़कियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करना। |
आवेदन प्रकार | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcd.delhi.gov.in/ |
दिल्ली लाड़ली योजना 2023 पात्रता
- यह योजना विशेष रूप से दिल्ली के स्थायी निवासियों के लिए है।
- परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- लड़की का जन्म दिल्ली में होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार में केवल दो बेटियों तक ही सीमित है।
- लड़की का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में दाखिला होना चाहिए।
दिल्ली लाड़ली योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
- महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “दिल्ली लाडली योजना” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नीचे स्क्रॉल करें और “एप्लिकेशन फॉर्म” पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल खुलेगी; डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज आत्ताच करें।
- आवेदन पत्र को निकटतम जिला कार्यालय में जमा करें।
- जिला कार्यालय आपके आवेदन पत्र की जांच करेगा।
- आपका फॉर्म SBIL को भेज दिया जाएगा।
- फॉर्म में जो भी कमियां हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा।
- इस तरह आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।