Business Idea: इस फसल की खेती से 6 महीने में लाखों कमाएं, जानिए कैसे करें शुरू
Whatsapp Group Join Now
लहसुन की खेती लगभग देश के सभी कोनों में की जाती है, लेकिन इसकी खेती करना आसान नहीं है अगर खेती की जानकारी अच्छे से ना हो तो उपज अच्छी नहीं होगी यहां पर आपको विस्तार से बताया गया है कि लहसुन की खेती कैसे किया जाता है।
लहसुन की खेती कैसे करें
इसकी खेती के लिए सामान्य तापमान की जरूरत होती है, अक्टूबर के महीने में ना ज्यादा ठंडी ना ज्यादा गर्मी रहती है इसलिए यह सीजन लहसुन की खेती के लिए अच्छा होता है, लहसुन की खेती के लिए 29.35 डिग्री सेल्सियस का तापमान उपयुक्त माना जाता है।
लहसुन की खेती के लिए उर्वरक और खाद
इसकी उपज अच्छी हो इसके लिए खेतों में पुराने गोबर की खाद/कम्पोस्ट को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 200-300 क्विंटल डालना होगा, इसके साथ ही नेत्रजन, फास्फोरस, पोटास और जिंक को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से डालना चाहिए।
लहसुन की किस्मे
- जामुना सफेद (जी-1)
- पंजाब लहसुन
- जमुना सफेद-2 (जी. 50)
- लहसुन 56-4
- एग्रोफाउण्ड सफेद
- एग्रोफाउण्ड पार्ववती
- जमुना सफेद-3 (जी—282)
लहसुन की खेती में खरपतवार नियंत्रण
लहसुन की खेती में पहली सिंचाई के 15 20 दिन बाद ही खेत में खरपतवार दिखने लगती है जिस पर नियंत्रण करना बहुत जरूरी है अन्यथा फसल नष्ट हो जाएगी, जब आपको फसल में खरपतवार दिखे तो आप हाथ से या फिर खुरपी से निराई-गुड़ाई कर दें।
Also read: यह बिजनेस कराएगा लागत से 5 गुना ज्यादा की कमाई
लहसुन की खेती के लिए खाद और उर्वरक देने का तरीका
बीज की रोपाई करने से 15-20 दिन पहले खेत में खाद/कम्पोस्ट डाल कर जुताई करें। अब नेत्रजन, जिंक, फास्फोरस और पोटास को तीन बराबर भाग में बांटे और खेत की आखिरी जुताई बीज रोपाई से 2 दिन पहले मिला दे।
लहसुन के खेत की खुदाई कब करें
लहसुन की उपज 130 से 180 दिन के बीच तैयार हो जाती है, जब लहसुन के खेत में पत्तियां पीली पड़ने लगे तो सिंचाई कर बंद कर देना चाहिए और कुछ दिन बाद लहसुन की गांठो की खुदाई शुरू करनी चाहिए और फिर उसे तीन-चार दिन सुखाना चाहिए, और फिर पत्तों से कंदो को अलग कर ले जिसके बाद लहसुन मार्केट में बेच सकते हैं।